निजी अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग
हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज गड़कोटी के नेतृत्व में डीएम से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंदन अस्पताल में कई अनियमितताएं हैं। भवन निर्माण, मानचित्र का उल्लंघन, पार्किंग, सेटबैक और भवन ऊंचाई जैसे कई कार्यों में मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। इसलिए मामले की जांच की जाए, मरीजों से अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही की भी जांच आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाश बिष्ट,संतोष जुयाल, सूरज रमोला, निखिल सोनकर, कौशल बिरखानी, आर्यन बेलवाल, यतिन पांडे, तेजस खुल्बे, यश तिवारी, कमल पाटनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.