हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। शहर कोतवाली में सांडी चुंगी के पास स्थिति एक निजी अस्पताल के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें अस्पताल की महिला स्टाफ द्वारा नशे में भर्ती मरीज के महिला तीमारदार से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहला वीडियो 12 सेकंड, दूसरा 30 सेकंड और तीसरा 56 सेकंड का है। इसमें एक महिला तीमारदार और दूसरी महिला (निजी अस्पताल की स्टाफ कर्मी) के बीच बातचीत होते सुनाई दे रहा है। महिला तीमारदार ने महिला कर्मचारी पर गाली देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, कुछ लोगों के वीडियो बनाने की भी आवाज आ रही है। महिला कर्मचारी द्वारा वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल भी छीनने की बात सुनाई दे रही है। वहीं, पीड़ित का आरोप है प्राइवेट अस्पताल में काम क...