विकासनगर, जून 30 -- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल की मनमानी के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों से मोटा बिल वसूलने, अमानवीय व्यवहार करने और आयुष्मान योजना में कथित फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक मरीजों में भय पैदा कर ऑपरेशन के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें भी जबरन ऑपरेशन की ओर धकेला जाता है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल की मनमानी के खिलाफ मोर्चा का प्रदर्शन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत मर...