पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर। जपला स्थित एक निजी अस्पताल पर प्रशासन ने छापेमारी जांच करने के बाद उसे सील कर दिया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एसके रवि ने बताया कि सिद्धनाथ नगर में संचालित अस्तपाल में बुधवार की शाम में पलामू के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम में अंचलाधिकारी पंकज कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार रवि तथा थाना के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह शामिल थे। निरीक्षण के समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। एक नवजात शिशु पीलिया से ग्रसित भर्ती था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी हॉस्पिटल को स्थापित किया जा रहा था जिसके कारण कई त्रुटियां हैं जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.