प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़ , संवाददाता। किडनी चोरी के आरोपी निजी अस्पताल का लाइसेंस सीएमओ कार्यालय ने गुरुवार को निरस्त कर दिया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की तलाश कौशाम्बी तक की जा रही है। सीएमओ कार्यालय की टीम ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बुधवार को ही कुंडा कोतवाली में तहरीर दे दी है। महेशगंज के पनाह नगर कोटा भवानी निवासी राम नरेश ने शिकायत की थी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी किरन की पथरी का ऑपरेशन करने के बहाने कुंडा के मवई कला स्थित निजी हॉस्पिटल में एक किडनी निकाल ली गई थी। दो फरवरी को हुए उक्त ऑपरेशन के बाद किरन की हालत बिगड़ी तो प्रयागराज भेज दिया। जहां जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान एक किडनी निकाल ली और आंत में दो जगह घाव हो गया। आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर अस्पताल संचालक ने 1.70 लाख रुपये वसूले, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.