विकासनगर, फरवरी 18 -- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि निजी अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को पुलिस व चिकित्सकों को टीम बनाकर संयुक्त विजिलेंस सेल बनाना चाहिए। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गठित सेल आईसीयू, वेंटीलेटर में भर्ती मरीजों व अन्य आपात स्थिति में मरीजों की पड़ताल कर सके व मरीजों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर सके। सेल के गठन से आयुष्मान, गोल्डन कार्ड आदि के नाम पर हो रही लूट पर भी अंकुश लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.