निजी अस्पतालों में लापरवाहीं के विरूद्ध एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, जून 4 -- मछलीशहर। मछलीशहर के निजी अस्पतालों में प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं की हो रही मौत को लेकर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। मांग किया है कि चिकित्सकीय लापरवाही के मामलों में कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति तथा अस्पतालों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की है कि चिकित्सकीय लापरवाही सिद्ध होने पर प्रसूता की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये तथा नवजात शिशु की मृत्यु पर पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए। जज सिंह ने चेतावनी दी है कि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जी अस्पतालों में हो रही लापरवाहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.