निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के इंतजाम मिले धड़ाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई जारी है। सोमवार को अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा टीम ने शहर के निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा के इंतजाम देखे। इसमें अधिकतर अस्पतालों में फायर सेफ्टी के इंतजाम सही नहीं पाये गये। इस पर अस्पताल संचालकों को हिदायत दी गयी। दोनों टीमें सबसे पहले मसेनी में पहुंची यहां पर एक निजी अस्पताल को चेक किया तो यहां पर फायर सेफ्टी के इंतजाम सही न देखकर टीम ने संचालक को आड़े हाथ लिया। टीम ने यहां पर निकास और प्रवेश द्वार भी देखे। नेकपुर में एक अस्पताल में एक निकास पर ताला जड़ा था इस पर नाराजगी जाहिर की गयी। आवास विकास के पांच और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा के इंताम देखे गये। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.