अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला अस्पताल में तैनात निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जिला अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में तैनात सभी महिला-पुरूष चिकित्सकों से निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस न करने का शपथ पत्र मांगा है। दो दिन में शपथ पत्र न देने वाले चिकित्सकों का फरवरी माह का वेतन रोका जाएगा। सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद इनमें तैनात डॉक्टरों का निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करने का मोह नहीं छूट रहा है। हालत यह है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टर की तलाश में ओपीडी में भटकना पड़ रहा है, उधर डॉक्टर साहब सरकारी ड्यूटी छोड़कर निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करने में मशगूल हैं। इसके बाद मरीजों को अपनी बिना जांच व इलाज कराए ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। कमोबेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.