सहारनपुर, सितम्बर 27 -- निजी अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बताकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़ों में डेंगू का महज एक मरीज दर्ज है। निजी अस्पतालों और विभागीय रिकॉर्ड के बीच यह बड़ा अंतर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। शहर के निजी अस्पतालों में मरीज इन बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं और उनका उपचार भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू का महज एक मरीज दर्ज है, जबकि मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या शून्य बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निजी अस्पतालों में सामने आ रहे मरीजों की जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच रही या फिर निजी अस्पताल बीमारी से संबंधित डाटा स्वास्थ्य विभाग को साझा नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सरक...