रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल में अपग्रेडेड इमरजेंसी विभाग का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को सेवा भावना के साथ काम करने का स्पष्ट संदेश दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका असर अब पूरे राज्य में दिखने लगा है और लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों से बिल वसूलना अमानवीय है। ऐसे मामलों में बिल माफ करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.