फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के निजी अस्पतालों ने आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार नहीं किया। इससे आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई।

समस्या का विवरण स्मार्ट सिटी में करीब 20 सर्जरी रद्द की गईं, जो आयुष्मान योजना के तहत होनी थीं। अंत में थक-हारकर मरीज बीके अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर और फिर ओपीडी की लंबी कतार में लगने के बाद उपचार मिला। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर घर वापस लौटना पड़ा। वे बुधवार को निजी अस्पताल जाकर उपचार कराएंगे।

आयुष्मान योजना की जानकारी बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का सरकार के पैनल में शामिल अस्पतालों में निशुल्क उ...