नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले के निजी चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण काउंटर के पास डिस्प्ले बोर्ड लगाकर आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा गया है।जारी निर्देश में कहा गया कि 10 जुलाई को उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड और वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधाएं सुव्यवस्थित ढंग से नहीं मिलने का मामला उठाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए सभी निजी चिकित्सालयों को आवश्यक निर्देश दिए ग...