निजी अस्पतालों का पांच जून से आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज करने से इनकार
फरीदाबाद, जून 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के निजी अस्पतालों ने पांच जून से आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज बंद करने का निर्णय लिया। यह फैसला सरकार की ओर से समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण लिया गया है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद जिले के निजी अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि लंबे समय से बकाया रकम जारी नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- प्रदेश में दो हजार से अधिक सरकारी अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं हुआ आयुष्माननिजी अस्पतालों के लिए मुश्किलें ऐसे में जिले के निजी अस्पतालों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.