निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों का फ्लाइंग स्क्वॉड ने किया औचक निरीक्षण
लातेहार, मई 11 -- लातेहार प्रतिनिधि। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 तथा नियमावली 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने सोमवार को जिले के विभिन्न गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, निजी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डीटीओ डॉ विवेक विद्यार्थी, डीपीएम निर्मल दास, आईएमए सचिव डॉ श्रवण महतो, संजय उरांव समेत कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। डीटीओ डॉ विवेक विद्यार्थी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खालको के निर्देश पर गठित टीम द्वारा जिले में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की गई। इस दौरान अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय मानकों, पंजीकरण, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। यह भी पढ़ें- नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.