गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन चल रहा है, कर्मचारियों ने अब इसे और तेज करने की योजना बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को कर्मियों ने मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि देश के ऊर्जा मंत्रियों के 22, 23 जनवरी को हो रहे चिंतन शिविर में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025, नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 और उत्तर प्रदेश में चल रहे बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया से किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा होनी चाहिए। इस अवसर पर सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव आदि बिजली कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.