शामली, मार्च 10 -- बिजली विभाग के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर किया गया। मंगलवसार को आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण से कर्मचारियों के हितों को भारी नुकसान होगा और आम जनता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लागू किया गया तो बिजली व्यवस्था निजी कंपनियों के हाथों में चली जाएगी, जिससे बिजली दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि बिजली विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को वापस लिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.