गोरखपुर, नवम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। निजीकरण के विरोध में चल रहे बिजली कर्मियों के प्रदर्शन को बुधवार को 350 दिन पूरे हो गए। बुधवार को भी बिजली कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण का निर्णय न कर्मचारियों के हित में है, न किसानों के हित में और न उपभोक्ताओं के हित में। इसे वापस नहीं लिया जाता तो बिजली कर्मी उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.