निजीकरण को लेकर दस्तावेज लेखक संगठन ने सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। नगर में दस्तावेज लेखक संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार जौहरी और महासचिव एलपी सागर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी श्रद्धा सिंह को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि रजिस्टरी ऑफिस में निजीकरण व फ्रंटलाइन खोले जाने से दस्तावेज लेखक स्टांप वेंडर की रोजी-रोटी भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। निजीकरण का प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए। इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार पांडेय, मोहित सक्सेना, अंशुल जौहरी, लखनवीर गंगवार, राजीव पांडेय व अन्य दस्तावेज लेखक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सरधना में तहसील में प्रदर्शन, राजस्व मंत्री का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी काम ठप्प यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालयों को ठेके पर दिए जाने के विरोध मे भूख हड़ताल
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.