निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
झांसी, मई 20 -- झांसी। झांसी नगर निगम परिसर में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने बुधवार निजीकरण का तगड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजा। जिसमें कर्मचारियों ने नियमितीकरण, मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान की वकालत की। नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय सफार्ड संगठन के बैनर तले आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर बाल्मीकि ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध करते हुए अपने नियमितीकरण, मानदेय बढ़ाए जाने और हर माह समय पर वेतन भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने हाथ से पत्र लिखकर अपनी समस्याओं को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों का निजीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.