सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय सफाई मजबूर संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने संयुक्त मंडल आयुक्त भानु प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी का विरोध जताया और कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने कहा कि सफाई व्यवस्था कंपनी के हाथों में दिए जाने से कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण से रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कार्य करीब 45 करोड़ रुपये में हो रहा है, उसे 78 करोड़ रुपये में कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे नगर निगम औ...