निजीकरण के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला
गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रजिस्ट्री कार्यालय में फ्रंट ऑफिस के जरिए कार्य कराने के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय में पहुंचे क्रेता विक्रेता एवं गवाहों को बाहर निकालकर गेट पर ताला जड़ दिया। इस कारण रजिस्ट्री कराने गए लोगों को बिना रजिस्ट्री के ही वापस जाना पड़ा, जबकि विभाग की राजस्व क्षति भी हुई। जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक ने कहा कि रजिस्ट्री विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। जो कार्य अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक करते हैं, उसे ठेका कर्मियों से कराने की तैयारी है। इस व्यवस्था से पूरा सिस्टम निजी हाथों में चला जाएगा।विरोध करने वालों में एसोसिएशन के मंत्री सीपी मिश्र, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव, शुभेंद्र सत्यदेव, मनोज गुप्ता, विशाल जायसवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.