हरदोई, मई 13 -- हरदोई। पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण तथा पनकी व जवाहरपुर ताप बिजलीघरों के निजी संचालन के विरोध में बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। ऊर्जा निगमों, बिजलीघरों और परियोजनाओं में कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं व संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर निजीकरण के फैसलों को वापस लेने की मांग उठाई। संघर्ष समिति ने कहा कि भोगनीपुर में सामने आए करीब 400 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले ने निजी कंपनियों का असली चेहरा उजागर कर दिया है। समिति का आरोप है कि सरकारी जमीन के दुरुपयोग, फर्जीवाड़ा और नियमों की अनदेखी जैसे मामलों से यह साफ हो गया है कि निजी कंपनियों को सार्वजनिक संसाधनों का नियंत्रण सौंपना जनहित के खिलाफ है।संघर्ष यह भी पढ़ें- भोगनीपुर जम...