बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश का निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुआ। बिजली कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इसके लिए पहले से ही व्यापक तैयारी की गई थी। हड़ताल के कारण विभागीय काम काज पर आंशिक असर पड़ा। बिजली कर्मी केवल फॉल्ट को अटेंड कर रहे थे, कार्यालयों में कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। निजीकरण वापस लो का स्लोगन लिखा प्लेकार्ड उठाए कर्मी नारेबाजी कर रहे थे। समिति के जिलाध्यक्ष अशर्फी लाल ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आवाहन पर देश भर में लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रहे। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के साथ प्रदेश के एक लाख से अधिक बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी ,जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.