गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएचबीवीएन के निजीकरण करने, एग्री डिस्कॉम बनाने, स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली कर्मचारी 11 से लेकर 13 अगस्त तक प्रदेशस्तरीय हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने महरौली रोड कार्यालय पर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता पवन गोयल ने की, जबकि संचालन राकेश यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी एंप्लॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सरोज ने कहा कि हरियाणा सरकार, बिजली विभाग के निजीकरण की और तेजी से आगे बढ़ रही है। बिजली विभाग आम लोगों के खून पसीने की कमाई से बना है। लोगों को सस्ती बिजली और 24 घंटे बिजली देने के लिए इसको बनाया गया था। पढ़े लिखे लोगों को रोजगार मिले। इन ल...