निजीकरण के विरोध में धरना आठवें दिन भी जारी
हाथरस, जून 18 -- सिकन्दराराऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों के कार्यों को निजी कंपनियों को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उप-पंजीयक कार्यालय परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं कलमबंद हड़ताल के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार की प्रस्तावित निजीकरण नीति के विरुद्ध जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए इसे जनविरोधी तथा रोजगार विरोधी कदम बताया।धरना सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता डी.के. चौहान 'शोला ने की तथा संचालन वीरपाल सिंह एडवोकेट ने की। प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नरेश प्रताप, रनवीर सिंह पुंडीर, मुरारी लाल, गौरीशंकर गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, वीरपाल सिंह, राजेश बघेल, रामकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.