निजीकरण के विरोध में दिल्ली में जुटे 18 शाखाओं के रेलकर्मी
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- मुरादाबाद। रेलवे के मुख्य और सुरक्षा-संवेदनशील कार्यों में बढ़ती आउटसोर्सिंग के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में मंडल से नरमू के पदाधिकारी शामिल हुए। मुरादाबाद मंडल की सभी 18 शाखाओं से भी कर्मचारी और पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। नरमू के मंडल अध्यक्ष कुंवर सोहिल खालिद ने बताया कि सम्मेलन में एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा शामिल हुए थे। जिन्होंने कहा कि संगठन रेलवे में आधुनिकीकरण और नई तकनीक के इस्तेमाल के खिलाफ नहीं है, लेकिन ट्रैक और सिग्नल अनुरक्षण, लोको शेड, रेलवे कार्यशालाओं कोचिंग डिपो और रेल डिब्बों समेत अन्य परिसंपत्तियों जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ठेका व्यवस्था के बढ़ते इस्तेमाल पर गंभीर चिंता है।मंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.