निजीकरण के विरोध में डटे रहे कर्मचारी
अल्मोड़ा, जुलाई 18 -- मुकेश, सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में देने का विरोध में आंदोलन 48 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो उन्हें आंदोलन को और अधिक उग्र बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि इस दवा फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। यह किसी भी हाल में लोगों के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में दीवान सिंह, भगवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह धामी, हिमांशु सती, कुंदन सिंह मेहरा आदि थे। यह भी पढ़ें- 'निजीकरण वापस नहीं लिया तो आंदोलन रहेगा जारी'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.