निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जून 26 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण एवं ई-रजिस्ट्री लागू किए जाने के विरोध में गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन बांसगांव के अध्यक्ष यशवंत सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह व प्रभारी उपनिबंधक प्रभाकर चौधरी को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री के निजीकरण तथा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया का निजीकरण किए जाने से आम जनता एवं अधिवक्ताओं के हित प्रभावित होंगे तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।बार यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्य के निजीकरण के विरोध में बांसगांव में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.