लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण और बिजली कर्मचारियों पर हुईं उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों के विरोध में 20 फरवरी को प्रदर्शन का ऐलान किया है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश भर में बिजली कर्मी 'विरोध दिवस' मनाएंगे। सभी ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मी, जेई और अन्य अभियंता भोजनावकाश या कार्यालय समय होने के बाद शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण की जिद छोड़ दे और कार्रवाइयां वापस ले लें। आंदोलन अपने आप समाप्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.