मेरठ, मई 1 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को निजीकरण के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए सोहराबगेट और भैसाली बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। सोहराबगेट डिपो में शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। अपर महामंत्री संजय कुमार राणा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों को प्रोत्साहित किया जा रहा और डग्गेमारी से रोडवेज की कमर टूट रही है। आउटसोर्स कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है और 50 फीसदी लोडफैक्टर से कम आने पर प्रोत्साहन राशि कटौती की जा रही है। कर्मचारी इस सबको बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रवीन सिद्धू, महाराज सिंह, अनुज शर्मा, केपी सिंह, सारिका सक्सेना, भावना खरे, जय कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.