लखनऊ, अप्रैल 16 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को सहारनपुर एवं शामली में जन-जागरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रदेशव्यापी अभियान 15 अप्रैल से 21 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत केंद्रीय पदाधिकारियों का 36 दिवसीय प्रांतीय दौरा भी किया जा रहा है।संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के निर्णय, ओबरा एवं अनपरा विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से निजी हाथों में देने की प्रक्रिया, गंगा कैनाल पर स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं को निजी कंपनियों को लीज पर देने और ट्रांसमिशन में टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग के माध्यम से किए जा रहे निजीकरण के प्रयास बिजली व्यवस्था और उपभोक्ताओं दोनों के हित में नहीं ह...