निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में जोन 1 के कर्मचारियों की बैठक चाचा नेहरू अस्पताल में हुई। इसमें निजीकरण के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर सभा की। 14 मई को मोतीझील में आयोजित आमसभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। 11 मई से 14 मई तक काला फीता बांध कर नगर निगम प्रशासन का ध्यानाकर्षण करना है। इसमें मुख्य रूप से रमाकांत मिश्रा जयपाल सिंह, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, धीरज गुप्ता, विनोद रावत, अजीत बाघमार, सुधाकर मिश्र, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया,मुकेश वाल्मीकि, पिंटू चौधरी,चमन खन्ना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद 20 को करेगा आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.