मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर सरकारी तंत्र द्वारा रेलवे के निजीकरण और कामगारों की अनदेखी के खिलाफ उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने हुंकार भर दी है। यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी 10 अप्रैल तक पूरे मंडल में रोष सप्ताह मनाने का निर्णय लिया।महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि सरकार रेलवे स्टेशनों, सिग्नल, कोच रिपेयर और टिकट बुकिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ठेकेदारों के हवाले कर रही है। यह न केवल श्रम नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी ठप हो गई है। काम का बोझ बढ़ने के बावजूद बिना मैचिंग सेविंग के नए पदों को स्वीकृति नहीं दी जा रही है। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। आठवें वेतन आयोग मे...