कानपुर, मई 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता केस्को मुख्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले बिजली कर्मियों की शनिवार को एक विशाल सभा आयोजित की गई। सभा में कर्मचारियों और अभियंताओं ने पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए साफ कहा कि यदि प्रबंधन बिजली व्यवस्था संभालने में अक्षम है तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद छोड़ दे।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने एलान किया कि अगर पनकी और जवाहरपुरम ताप बिजली घरों के परिचालन और अनुरक्षण कार्य को आउटसोर्स करने का एकतरफा टेंडर किया गया तो उसी समय बिना और कोई नोटिस दिए प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मी प्रांतव्यापी आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। बिजली व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.