निजीकरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे रोडवेज कर्मी
मेरठ, अप्रैल 3 -- भैसाली बस अड्डा स्थित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को शाखा अध्यक्षों, मंत्रियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और रोडवेज के अस्तित्व को बचाने के साथ ही निजीकरण के खिलाफ हुंकार भरी गई। प्रांतीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर तिवारी और प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने कर्मचारियों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस मौके पर प्रांतीय संरक्षक विजय सिंह राणा, अपर महामंत्री संजय राणा, उपाध्यक्ष गुलजार अहमद, सतीश वर्मा, प्रमोद शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, उमेश गिरी, हरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, ऋतु जोशी, नीरज शर्मा, महाराज सिंह, विनय कुमार, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.