गाजीपुर, जून 23 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन की ओर से स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग मंत्री रविन्द्र जायसवाल के नाम पत्रक उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को सौंपा गया। पंजीयन विभाग को निजीकरण करने का विरोध किया गया। बार एसोसिएशन जमानियां और स्टाम्प वेंडर की एक बैठक अध्यक्ष जय प्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निबंधन कार्यालय के निजीकरण को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष जय प्रकाश राम ने कहा कि निजीकरण हो जाने से अधिवक्ता समाज और स्टाम्प वेंडर के समक्ष आजीविका का घोर संकट उत्पन्न हो जाएगा। ऐसी दशा में बार एसोसिएशन अपनी तरफ से उपनिबंधक कार्यालय का निजीकरण तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग करता है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल का विरोध, धरने पर बैठे एडवोकेट-वेंडर इसके साथ ही नए अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक प...