गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में 394 दिनों से बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को संघर्ष समिति ने बक्शीपुर उपखंड पर प्रदर्शन कर बताया कि ऊर्जा मंत्री के द्वारा उप्र विधान सभा में वक्तव्य दिया गया कि निजीकरण का अभी निर्णय ही नहीं है। यदि निजीकरण का कोई निर्णय ही नहीं है तो पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया तत्काल निरस्त कर कार्य का स्वस्थ वातावरण बनाया जाय। बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर बिजली व्यवस्था को देश में नम्बर एक बनाने का कार्य शुरू किया जाय। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, गोरखपुर के पदाधिकारियों पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.