मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर रोडवेज की व्यवस्था का निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव के विरोध पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। उनकी मांगों पर 19 मई तक निर्णय नहीं होने पर 20 मई को आंदोलन करने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने एआरएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता संयुक्त रूप से चन्द्रशेखर और विनोद कुमार ने की।शुक्रवार को रोडवेज डिपो पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय मंत्री राजकुमार तोमर के नेतृत्व में वर्कशाप परिसर में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें ट्रैफिक, स्टेशन और कार्यशाला शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बसों के खिलाफ दिया धरना उन्होंने कहा कि राष्ट्री...