गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में 418 दिनों से बिजली कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर निजीकरण के निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी वितरण कंपनियों ने न केवल अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत की है बल्कि राजस्व वसूली और लाइन हानियों में भी सुधार दर्ज किया है। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह व राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.