बिजनौर, फरवरी 26 -- जिले में निजि शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभिभावकों का आर्थिक शोषण और मनमानी को लेकर अपना दल की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जनपद के निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्य-पुस्तकों की एकल दुकान से अनिवार्य खरीद, प्रकाशन विवरण के अभाव, अनधिकृत पुस्तकों के प्रयोग एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड नियमों के घोर उल्लंघन के संबंध में विधिक जांच एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर अपना दल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा कि प्राप्त जनशिकायतों एवं स्थलीय तथ्यों के आधार पर गंभीर अनियमितताएं हैं। जो पुस्तक माफिया तंत्र की ओर इशारा करती हैं। इस विषय पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिक दायरे में रहकर जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने के लि...