जमशेदपुर, जुलाई 25 -- जमशेदपुर। जुगसलाई में मो. निजाम की हत्या की साजिश मामले की जांच में पुलिस को नए सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात खुर्शीद उर्फ भाकुड़ का मकसद सिर्फ निजी दुश्मनी नहीं, बल्कि जुगसलाई और आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर और अवैध हथियारों के कारोबार पर वर्चस्व कायम करना था।जांच में सामने आया है कि जेल से बाहर आने के बाद भाकुड़ अपना गिरोह फिर से सक्रिय कर रहा था और युवकों को साथ जोड़कर नशे व हथियारों का नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी में था। पुलिस का मानना है कि मो. निजाम उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा था।पुलिस यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तड़ीपार के बाद भी जुगसलाई में रह रहा था भाकुड़, केस दर्ज अब हथियारों के सप्लायर, ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच कर रही है। बरामद ह...