निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जीएसटी ने पकड़ा 5 करोड़ का तांबा
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में तांबा पकड़ा है। यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से रवाना हुई गाड़ी के जरिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस प्रकार पकड़े गए माल का कुल अनुमानित मूल्य करीब 5 करोड़ रुपये है।
कार्रवाई का कारण जीएसटी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे नेटवर्क के जरिए अनिवार्य दस्तावेजों, जैसे इनवॉइस और ई-वे बिल के बिना माल का परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विभाग न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.