नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। निजामुद्दीन इलाके में शनिवार शाम एक घर के बाथरूम में इलेक्ट्रिक गीजर फटने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद पूरे घर में धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आकर निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादानशीन सैय्यद मोहम्मद निजामी की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी फिदा निजामी भी बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा इलेक्ट्रिक गीजर में हुए विस्फोट से उठा धुआं और आग की लपटों के कारण हुआ। घटना के वक्त मोहम्मद सैयद निजामी बाथरूम में थे। घर बंद होने के कारण धुआं फैल गया, जिससे उनकी पत्नी भी बेसुध हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि सैय्यद मोहम्मद निजामी अल्वी...