जहानाबाद, मार्च 24 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। तार काटने वाले गिरोह की सक्रियता इधर बढ़ती जा रही है। राजा बाजार के इलाके के बाद अब निजामुद्दीनपुर के कई घरों के बिजली के तार को चोरों ने काट लिया। सोमवार की रात निजामुद्दीनपुर मोहल्ला के राधे कृष्णा नगर में तार काटने से करीब 50 घरों की बिजली गुल रही। मंगलवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे पानी संग्रह करने के लिए अपने-अपने घरों में मोटर चलाने गए थे। जब मोटर स्टार्ट नही हो रहा था तो लोगों ने बिजली के कनेक्शन को देखा तो पाया कि कई घरों के बिजली के तार कटे हुए हैं। लोग अपने-अपने घरों से बाहर आकर बिजली को सुधारने में लगे और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कुछ ही दिनों पूर्व राजा बाजार के सत्संग नगर इलाके में भी बिजली के तार काट दिए गए थे और दोबारा तार काटने की कोशिश की गई थी। बताया जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.