आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में रविवार को गुरुमत समागम में तीसरे दिन सालाना जोड़ मेला आयोजित है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद दरबार हाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित है। जहां दूर-दूर से आये हुए रागी जत्थे शबद कीर्तन में भाग लेंगे और संगतें शबद कीर्तन और गुरुवाणी सुन निहाल होंगी। मुख्य ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि बड़ी गाड़ियों की पार्किंग नानक घाट पर बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...