आजमगढ़, मार्च 18 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में आयोजित होने वाले गुरुमत समागम की तैयारी शुरू हो गई है। समागम में देश के कोने-कोने से सिख श्रद्धालु भाग लेंगे। 27 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गुरुमत समागम के दौरान 29 मार्च को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड साहिब की समाप्ति के बाद सालाना जोड़ मेला आयोजित होगा। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि समागम 27 मार्च से गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ से शुरू होगा। 28 मार्च को दोपहर में नगर कीर्तन एवं शस्त्र कला का प्रदर्शन किया जाएगा। 29 मार्च को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सालाना जोड़ मेले में हजूरी रागी बंगला साहिब नई दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.