प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक आलम बदी आजमी के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक व्यक्त किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को समाजवादी आंदोलन और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- पांच बार विधायक फिर भी टीनशेड वाला घर, रोडवेज से सफर, आलम बदी का हर कोई कायलशोक व्यक्त करने वाले नेता सपा नेताओं ने कहा कि आलम बदी आजमी आजीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और जनसेवा को अपने राजनीतिक जीवन का आधार बनाया तथा आम लोगों के बीच अपनी सहजता, विनम्रता और जनहितैषी कार्यशैली से अमिट पहचान स्थापित की। उनका निधन समाजवादी परिवार के लि...