औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- गोह थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में रामाशीष यादव के खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का धान और पुआल जलकर राख हो गया। बताया गया कि किसान रामाशीष यादव अपने पुत्र आलोक कुमार और आठ वर्षीय पोती ऋतु कुमारी के साथ खलिहान में गए थे। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोग आग बुझाने के लिए दौड़े तभी ऋतु कुमारी ने जमीन पर गिरे बिजली के तार को देखकर शोर मचाया। इससे लोगों का ध्यान उस ओर गया और बड़ा हादसा टल गया। रामाशीष यादव ने बताया कि पोती की सूझबूझ से कई लोगों की जान बची। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान स्थानीय सरपंच मीना देवी गिरकर घायल हो गईं। प्रभावित किसान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.