बाराबंकी, अप्रैल 25 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। चांद तक का सफर तय करने वाले देश में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां शिक्षा की लौ नहीं पहुंच पाई है। इसी में एक गांव बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र का निजामपुर है, जहां आजादी के बाद से आज तक हाईस्कूल पास करने का श्रेय सिर्फ दो भाइयों को जाता है। निजामपुर गांव के करन हाईस्कूल पास करने वाले दूसरे और प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले पहले छात्र बने हैं। आजादी के बाद इस गांव से आज तक करन के पहले कोई हाईस्कूल प्रथम डिविजन से पास नहीं किया है। एक साधारण परिवार से आने वाले छात्र करन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर असाधारण सफलता हासिल कर अपने गांव के लिए इतिहास रच दिया है। यह भी पढ़ें- वाराणसी के स्कूलों में सफलता की धूम! राजपुर मंगारी से अग्रसेन कॉलेज तक, मेधावियों ने लहराया परचम 23 अप्रैल 2026 को घोषित हाईस्कूल बोर...